search

Darbhanga : सिंहवाड़ा के पैक्सों में धान खरीद ठप, आखिर किसका इंतजार, सिस्टम या आदेश?

Chikheang 2025-11-23 23:07:37 views 1243
  

भरहुल्ली में किसान के घर रखा धान। जागरण   



संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। किसानों के धान की फसल तैयार हो गई है, लेकिन उसके खरीदार नहीं हैं। यदि इक्का-दुक्का ग्राहक हो भी रहे है तो छह से आठ सौ रुपये प्रति क्विंटल दाम लगा रहे। दूसरी तरफ सरकारी स्तर पर धान की खरीद शुरू नहीं होने से भी किसानों में मायूसी देखी जा रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

किसानों ने अपनी फसल को तैयार कर लिया है, लेकिन एक को छोड़कर कोई पैक्स धान की खरीद नहीं कर रहा है। वहीं तीन पैक्स राशि बकाया होने से धान की खरीद नहीं कर रहे हैं। ऐसे में किसान करें तो क्या करें।

बताते हैं कि आरंभ में बारिश नहीं होने के कारण फसल उपजाने में काफी खर्चा व कड़ी मेहनत करनी पड़ी। जब फसल तैयार हुआ तो मोंथा चक्रवात ने बर्बाद कर दिया। जो थोड़ी बहुत उपज हुई है, उसके खरीदार नहीं मिल रहे। खेतों में चूहे तैयार धान को बर्बाद कर रहे हैं।

धान की खरीद में बिचौलिए हावी है। पैक्स से धान खरीद में देरी होने की स्थिति में बिचौलिए धान खरीद रहे हैं। बाद में वे उसी धान को ऊंची कीमत पर बेचेंगे।

किसान मुरारी प्रसाद सिंह, अरुण भगत, कैलाश महतो, दीपक कुमार, अमरनाथ यादव,जयनारायण भगत,नंदू यादव बताते हैं कि फसल तैयार है, लेकिन कोई खरीदने वाला नहीं है। बिचौलिए जब क्षेत्र का पूरा धान खरीदकर अपने गोदामों में जमा कर लेंगे उसके बाद सरकारी स्तर पर धान खरीद शुरू होगी।

सरकार ने धान का खरीदी मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल रखा है। बता दें कि विभाग की तमाम कोशिशें के बीच सिंहवाड़ा प्रखंड की 25 पंचायतों में सरकार द्वारा जारी निर्देश के बाद भी धान की खरीदारी नहीं शुरू की जा सकी है। विभाग ने अक्टूबर महीने में ही सभी पैक्सों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए नवंबर माह से धान की खरीदारी शुरू करने का निर्देश दिया था।
सनहपुर पैक्स में शुरू हुई खरीद

प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि अबतक महज एक ही पैक्स सनहपुर में धान की खरीदारी शुरू हुई है। कुल 155 क्विंटल की खरीद हुई है। इस बार ए ग्रेड धान का दर 2379 है। जबकि बी ग्रेड का धान का दर 2369 रुपये प्रति क्विंटल है। अन्य पैक्सों में भी जल्द धान की खरीद शुरू होगी।

इधर भरहुल्ली पैक्स अध्यक्ष संजय यादव ने बताया है कि निस्ता,भरहुल्ली,रामपुरा पैक्स का पिछले वर्ष के चावल का रुपया चार माह से बकाया है।पैक्स अध्यक्ष को बैंक प्रतिमाह ब्याज भी ले रहा है।

इधर भरहुल्ली पैक्स अध्यक्ष संजय यादव ने बताया है कि पिछले वर्ष के चार माह के चावल का बकाया रुपया निस्ता, भरहुल्ली एवं रामपुरा पैक्स का बकाया है। प्रत्येक पैक्स को 10 लाख 30 हजार 61 रुपये लेने हैं। बैंक पैक्स से प्रतिमाह ब्याज भी ले रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940