search

BSNL का 72 दिन वाला सस्ता प्लान: हर दिन मिलेगा 2GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

cy520520 2025-11-23 20:07:16 views 625
  

BSNL का 72 दिन वाला सस्ता प्लान: हर दिन मिलेगा 2GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग   






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए BSNL एक के बाद एक शानदार प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने ऐसे ऑफर्स भी अनाउंस किए हैं जहां सिर्फ ₹1 में कंपनी ने एक महीने की वैलिडिटी के साथ फ्री सिम ऑफर किया है। वहीं, अब कंपनी एक और शानदार प्रीपेड प्लान लेकर आई है जहां आपको ₹500 से कम में न सिर्फ 72 दिन की वैलिडिटी मिल रही है बल्कि साथ में डेटा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा भी दे रही है। आइए BSNL के इस शानदार प्लान के बारे में डिटेल में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
BSNL का 485 रुपये वाला प्लान

दरअसल, BSNL ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर एक वैल्यू फॉर मनी प्लान की घोषणा की है, जिसकी कीमत ₹485 है। इस प्लान में कंपनी आपको 72 दिनों के लिए नॉनस्टॉप कनेक्टिविटी दे रही है। जी हां, इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दे रही है, यानी आप जितनी चाहें उतनी बातें कर सकते हैं।

इसके साथ ही इस प्लान में आपको रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलेगी, जो इस प्लान को और भी खास बनाता है। यह प्लान ₹500 से कम में इतने सारे फायदे दे रहा है, जो इसे एक वैल्यू फॉर मनी प्लान बनाता है। आपको बता दें कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के पास ऐसा कोई सस्ता प्लान नहीं है जहां आपको इतनी कम कीमत में ज्यादा डेटा के साथ-साथ ज्यादा वैलिडिटी भी मिले।
जियो का 72 दिन वाला प्लान

Jio भी एक 72 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर करता है जिसमें आपको BSNL की तरह रोजाना 2GB डेटा मिलता है। कंपनी इस प्लान में आपको एक्स्ट्रा 20GB डेटा भी दे रही है, लेकिन इस प्लान की कीमत BSNL के प्रीपेड प्लान से काफी ज्यादा है। इस प्लान की कीमत 749 रुपये है। हालांकि, इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ कई दूसरे फायदे मिलते हैं। यह प्लान Jio के अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ भी आता है।

यह भी पढ़ें- BSNL ने प्लान तो महंगे नहीं किए पर कर दिया ऐसा \“खेल\“, सोशल मीडिया पर भड़क उठे यूजर्स
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163197