search

यूपी की सीसीटीएनएस रैंकिंग में महोबा को मिला पहला स्थान, लगातार 6ठी बार मारी बाजी

Chikheang 2025-11-23 20:07:10 views 1257
  



जागरण संवाददाता, महोबा। सीसीटीएनएस (अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम) के तहत बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मुख्यालय तकनीकी सेवाएं उप्र ने अक्टूबर 2025 के आंकड़े जारी किए है। जिसमें प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में महाेबा पुलिस ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए एक बार फिर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले को छठवीं बार पहला स्थान मिला है। अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश नवीन अरोरा ने पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह व सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-बी रहमान रशीद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है।

मुख्यालय लखनऊ ने टीमवर्क, उत्तरदायित्व व विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इसी मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

सीसीटीएनएस एक एकीकृत आनलाइन प्रणाली है, जिसके माध्यम से किसी भी अपराध से संबंधित रिपोर्ट, विवेचना की अद्यतन स्थिति, आरोपितों की गिरफ्तारी, केस डायरी से लेकर चालान प्रस्तुत होने तक की सभी आवश्यक कार्रवाई आनलाइन दर्ज की जाती है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167476