search

हाथरस में पालिकाकर्मियों की मनमानी: अगस्त में मौत, अक्टूबर का बनाया मृत्यु प्रमाणपत्र; दो को नोटिस

LHC0088 2025-11-22 16:08:27 views 814
  

हाथरस पालिका।



जागरण संवाददाता, हाथरस। मरने के बाद बनने वाले प्रमाण पत्रों में भी खेल चल रहा है। अगस्त में मौत हुई और पालिका में प्रमाण पत्र में दो महीने बाद अक्टूबर का बना दिया। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही नगर पालिका कर्मियों को महंगी पड़ी है। बाबू सहित दो कर्मियों से अधिशासी अधिकारी ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही इस घटना की विभागीय जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध सख्त कदम उठाया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आईडी व पासवर्ड का प्रयोग कर दिया इस कार्रवाई का अंजाम


नगर पालिका के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के विगाग ने एक मृत्यु प्रमाण पत्र ही गलत बना दिया है। थाना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला विष्णूपुरी निवासी कुलदीप की मौत 19 अगस्त 2025 को हुई थी। उनकी पत्नी राधा देवी ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आवेदन नगर पालिका में किया था। इसके साथ सभी प्रमाण पत्र भी लगाए थे। जब उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र दिया तो उसमें मृत्यु की तिथि दो माह पहले 16 अक्टूबर 2025 दिखादी। इसकी शिकायत होने के बाद यह मामला गर्मा गया।
बोलीं बाबू, पासवर्ड व आईडी का हुआ गलत प्रयोग


जन्म मृत्यु प्रमण पत्रों का कार्य देखने वाली बाबू राखी यादव का कहना है कि उन्हें इस पटल का चार्ज तीन नवंबर को मिला था। अधिकांश कार्य कंप्यूटर ऑपरेटर को करने होते हैं। इसीलिए आईडी व पासवर्ड उसे दिया गया। जिस दिन यह प्रमाणपत्र जारी हुआ है। उस गुरुनानक जयंती का अवकाश था। पासवर्ड व आईडी का गलत प्रयोग होने से यह प्रमाण पत्र बना है।

बाबू व सुपरवाईजर को मिला नोटिस




पालिका कर्मी बताते हैं कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से पहले उसकी जांच कराई जाती है। इसकी जांच सुपरवाइजर रामकिशन द्वारा की गई। बाबू राखी यादव के पटल से यह प्रमाण पत्र जारी हुआ। अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने दोनों कर्मियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही इसकी विभागीय जांच शुरू दी है। इस मामले से पालिकाकर्मियों मे अफरा तफरा मच गई है।



गलत प्रमाण पत्र कोई नहीं बनना चाहिए। मृत्यु प्रमाण को लेकर सख्त कदम उठाया जा रहा है। बाबू व सुपरवाइजर को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जो भी इस घटना में दोषी होगा उसके विरुद्ध सख्त कदम उठाया जाएगा। - रोहित सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147504

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com