search

झारखंड विधानसभा की रजत जयंती आज, भव्य समारोह के बीच शहीदों के परिजन और खिलाड़ी होंगे सम्मानित

LHC0088 2025-11-22 14:37:13 views 1259
  

जौर



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में भव्य समारोह का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित तमाम मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में शहीद पुलिस कर्मियों और सैनिकों की पत्नी या अन्य आश्रितों तथा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रसिद्ध गायक रूप कुमार राठौर अपनी प्रस्तुति देंगे। हास्य कवि डा. दिनेश बावरा तथा हास्य कलाकार रवींद्र जानी भी उपस्थित लोगों को गुदगुदाएंगे।

इस समारोह में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों, पूर्व विधानसभा अध्यक्षों और पूर्व विधायकों को भी समारोह में विशेष सम्मान दिया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट विधायक के रूप में राज सिन्हा तथा विधानसभा के छह उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इन कर्मियों को कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

सम्मानित होने वाले कर्मियों में संतोष कुमार सिंह (संयुक्त सचिव), नीलम कुजूर (प्रशाखा पदाधिकारी), मो. शाहिद हैदर (सहायक प्रशाखा पदाधिकारी), राकेश कुमार सिंह (पर्यवेक्षक उद्यान), मन्नु राम (अनुसेवक) और रवींद्र पाल (अनुसेवक) सम्मिलित हैं। खिलाड़ियों में तीरंदाज गोल्डी मिश्रा तथा मार्शल आर्ट एवं तीरंदाज अमित मोदक को सम्मानित किया जाएगा।

हाल ही में राष्ट्रपति से सम्मानित डोरंडा कालेज के छात्र दिवाकर आनंद तथा रांची वीमेन्स कालेज की छात्रा दीक्षा कुमारी को भी सम्मानित किया जाएगा। साहित्य लेखन में मयंक मुरारी काे भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित पत्रिका उड़ान के ताजा अंक का विमोचन भी होगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164529