search

Himachal News: बढ़ते गन कल्चर-भूमाफिया पर बीजेपी मैदान में, 4 दिसंबर को कांग्रेस सरकार के खिलाफ करेगी प्रदर्शन

Chikheang 2025-11-22 06:36:54 views 745
  

शाहपुर भाजपा ने चार दिसंबर के प्रदर्शन की रणनीति बनाई। फोटो जागरण



संवाद सूत्र, शाहपुर। भाजपा मंडल शाहपुर की बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी सुमीत शर्मा, सहप्रभारी संजीव शर्मा व पूर्व विधायक सरवीण चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बैठक में पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संगठन की दृष्टि से पार्टी की ओर से दिए गए कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही, प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों और जनता से किए गए वादों को पूरा न करने के विरोध में चार दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले प्रदर्शन की रणनीति भी बनाई गई।

जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

भूमाफिया और गन कल्चर के बढ़ते प्रभाव के कारण स्थिति चिंताजनक है। भाजपा चार दिसंबर को कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी।

बैठक में जिला महामंत्री देवेंद्र कोहली, जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री तिलक पटाकू, भाजपा नेता राकेश चौहान, मंडल महामंत्री कृपाल संधू, ओम शर्मा, प्रणव शर्मा, मोनी बाला, राजनीतिक ठाकुर, सतिंदर गौतम, अरुण कौशल सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Saurabh Murder Case: 14 दिनों के हिमाचल टूर को कैब चालक ने 5 घंटे में अदालत के सामने किया बयां, बोला- मुस्कान...

यह भी पढ़ें- 10 लाख यात्रियों की शर्त में फंसा परवाणु-शिमला रोपवे, वित्त विभाग को भेजी फाइल; अब कैबिनेट में जाएगा मामला

यह भी पढ़ें- Himachal News: 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर धरना देंगे प्राथमिक शिक्षक, टेट की अनिवार्यता के खिलाफ 22 राज्यों के टीचर्स होंगे जमा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167914