search

लुधियाना: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

cy520520 2025-11-22 04:36:33 views 1022
  

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मौत। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, लुधियाना। काम से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे व्यक्ति को जीवन नगर चौक के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान श्याम सुंदर (40) के रूप में हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस को दी शिकायत में जीटीबी नगर निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को उसका भाई श्याम सुंदर काम से छुट्टी होने के बाद अपने बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह जीवन नगर चौक के आगे पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसके भाई के बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई को गंभीर चोट आई और उसकी फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164027