search

भारतीय जूनियर हॉकी महिला टीम के कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप, खेल मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

Chikheang 2025-11-22 00:08:25 views 728
  

जूनियर हॉकी कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम से जुड़े एक कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। मामले में द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जांच के आदेश दिए हैं।

मंत्रालय की ओर से यह कदम टीम के 2025 एफआइएच हॉकी जूनियर विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए चिली के सैंटियागो जाने से कुछ दिन पहले उठाया गया है।
जूनियर हॉकी कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप

जानकारी के अनुसार, महिला टीम के जून में अर्जेंटीना, बेल्जियम और नीदरलैंड्स और सितंबर में आस्ट्रेलिया के तीन विदेशी दौरों में से किसी एक के दौरान यह घटना हुई। जानकारी है कि तब महिला टीम की एक सदस्य कई बार कोच के कमरे में जाती हुई देखी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि इस मामले में अभी तक न तो खेल मंत्रालय, न ही भारतीय खेल प्राधिकरण और न ही हॉकी इंडिया में कोई औपचारिक शिकायत की गई है। खेल मंत्रालय के अनुसार यह गंभीर मामला हमारे ध्यान में लाया गया था और इसीलिए जांच के आदेश दिए गए हैं।

अभी हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते, क्योंकि हमें पहले सभी जानकारी जुटानी हैं। कोच, शिकायत करने वाले और खिलाड़ी का अभी नाम नहीं बताया जा सकता।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167159