search

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तिरुपति मंदिर में की पूजा-अर्चना, ध्वजस्तंभम पर की प्रार्थना

cy520520 2025-11-21 23:07:32 views 1248
  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। (X- @rashtrapatibhvn)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति ने तिरुमला मंदिर के महाद्वारम जाने से पहले श्री वराह स्वामी मंदिर में दर्शन किए, जहां तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के अध्यक्ष बीआर नायडू और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंदिर निकाय की ओर से कहा गया है, \“\“राष्ट्रपति ने अपने परिवार और दल के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी के पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।\“\“ पुजारियों के साथ राष्ट्रपति ने महाद्वारम में प्रवेश किया और ध्वजस्तंभम पर पूजा-अर्चना की। आंध्र प्रदेश के धर्मस्व मंत्री ए रामनारायण रेड्डी और अन्य राष्ट्रपति के साथ दर्शन के लिए गए।

गर्भगृह के अंदर उन्होंने पूजा-अर्चना की, जिसके बाद उन्हें शेष वस्त्रम भेंट किया गया और रंगनायकुला मंडपम में वैदिक आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में, राष्ट्रपति को \“तीर्थ प्रसादम\“ (पवित्र भोजन) और भगवान वेंकटेश्वर का चित्र दिया गया।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162292