search

भांजे Neer के लिए प्रियंका और निक ने भेजा ऐसा तोहफा, क्यों Parineeti Chopra को सताने लगा डर?

Chikheang 2025-11-21 23:07:20 views 827
  

प्रियंका-निक ने भांजे नीर को दिया तोहफा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब मां बन गई हैं। आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी के दो साल बाद एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है।

परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था और वह और राघव पहली बार माता-पिता बने। बेबी के फर्स्ट मंथ बर्थडे पर कपल ने अपने बेबी की पहली फोटो (Parineeti Chopra Baby Photo) शेयर की और उसका नाम रिवील किया। कपल ने अपने क्यूट बेबी ब्वॉय का नाम नीर (Neer) रखा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
निक-प्रियंका ने बेबी नीर के लि भेजा तोहफा

परिणीति और राघव के बेबी होने के बाद अब मौस-मौसी बनें निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपने भांजे के लिए एक प्यारा सा तोहफा दिया है। जोनस परिवार की तरफ से न्यू बॉर्न बेबी नीर के लिए बेबी किट भेजा है जिसमें कपड़े, शूज और कॉम्ब के साथ-साथ एक टॉय भी है।  

निक-प्रियंका चोपड़ा के भेजे हुए तोहफे की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ नई मॉम को अपने बेबी के बिगड़ने की चिंता भी सताने लगी। परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका और निक के भेजे हुए तोहफे की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ नई मॉम को अपने बेबी के बिगड़ने की चिंता भी सताने लगी। एक्ट्रेस ने लिखा, “नीर पहले से ही बिगड़ रहा है। थैंक्यू मिमी मासी, निक मासा और मालती दीदी।“

यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra Baby: मां बनीं परिणीति चोपड़ा , डिलीवरी के बाद शेयर की पहली तस्वीर

  

दो दिन पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बेबी ब्वॉय के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में कपल अपने बेबी के पैर पर किस करते हुए पोज दे रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में बेबी के पैर और कपल के हाथ दिख रहा है। दोनों ने अपने बेटे का नाम नीर रखा है जिसका मतलब शुद्ध, दिव्य, असीम है। मां बनने के बाद से ही एक्ट्रेस अपना मदरहुड फेज एन्जॉय कर रही हैं।  

यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra: अनुष्का शर्मा की PR का काम करती थीं एक्ट्रेस, तीन महीने बाद मिली थी बड़ी फिल्म
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166922