search

डायबिटीज में जहर नहीं, अमृत हैं ये 6 फल; रोजाना खाने से शुगर रहेगा कंट्रोल

Chikheang 2025-11-21 22:02:30 views 1038
  

डायबिटीज में कौन से फल खाएं? ये हैं 6 सुरक्षित विकल्प (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पके हुए, ताजे फल खाने से शरीर पर वैसा प्रभाव नहीं पड़ता जैसा प्रोसेस्ड, शुगर से भरपूर फूड आयटम जैसे केक, पेस्ट्री, जैसी चीजों से पड़ता है। फलों में फाइबर और पानी की एक सुरक्षा परत होती है और पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स भी भरपूर होते हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फ्रंटियर इन एंडोक्राइनोलॉजी में प्रकाशित समीक्षा बताती है कि साबुत और ताजे फल खाने से डायबिटीज मरीजों में ब्लड ग्लूकोज काफी हद तक कम हो जाता है। हालांकि, फलों के चुनाव को लेकर कंफ्यूजन बना रहता है कि कौन-सा फल सुरक्षित है और कौन-सा नहीं। आइए ऐसे ही 6 फलों के बारे में जानते हैं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स प्राकृतिक रूप से कम होता है।   
क्या है फलों का सुरक्षित डोज

न्यूट्रिशन रिव्यू में प्रकाशित स्टडीज बताती है कि डायबिटीज से पीड़ित जो लोग फल खाते हैं उन्हें दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके बावजूद भी डायबिटीज मरीजों को एक तय मात्रा में फल खाने की सलाह दी जाती है।  

एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक बार में ढेर सारा फल खा लेने की बजाय पूरे दिनभर में उसे तीन हिस्सों में बांटें और उनके समय के बीच में भी गैप रखें। एक बार में दो बड़े चम्मच से लेकर एक चौथाई कप तक फल खाना सुरक्षित है।
सेब

इसका न केवल ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, बल्कि इसमें विटामिन सी, घुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
नाशपाती

इस फल में 84% तक पानी होता है। साथ ही काफी सारा फाइबर और विटामिन पाया जाता है, जोकि ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के साथ ही यह शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है।
एवोकोडो

हेल्दी फैट्स और पोटेशियम से भरपूर एवोकोडो डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह ट्राइग्लिसराइड और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स डायबिटीज मरीजों के लिए कम और सुरक्षित माना गया है।
अनार

डायबिटीज मरीजों के लिए यह फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
पतीता

इसमें मौजूद ढेर सारे पोषक तत्व ना केवल इसे डायबिटिक के लिए हेल्दी बनाते हैं, बल्कि हार्ट डिजीज से बचाव करने के लिए भी। इसमें मौजूद एंजाइम फ्री रेडिकल के खतरे से बचाते हैं।   
संतरा

डायबिटीज के अलावा भी यह कई सारी बीमारियों में संतरा फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर, शुगर की कम मात्रा और भरपूर विटामिन सी व बी1 ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं। इसमें 87% तक पानी होता है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।

यह भी पढ़ें- विजन लॉस का कारण बन सकता है हाई बीपी या ब्लड शुगर, डॉक्टर ने बताया आंखों से दोनों का कनेक्शन

यह भी पढ़ें- डायबिटीज की जल्द पहचान और उपचार के असरदार उपाय, पहचानें प्रमुख लक्षण और शुरुआती संकेत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166671