search

पंचकूला में मेयर पद होगा रिजर्व या कोई भी लड़ सकेगा चुनाव, फैसला 1 दिसंबर को, ड्रॉ से चमकेगी किस्मत

Chikheang 2025-11-21 19:07:30 views 730
  

मेयर का चुनाव सीधे तौर पर आम जनता द्वारा किया जाना है।



राजेश मलकानियां, पंचकूला। नगर निगम में मेयर पद रिजर्व होगा या कोई भी चुनाव लड़ सकेगा, यह निर्णय 1 दिसंबर को होगा। जनवरी 2026 में तीन नगर निगमों पंचकूला, अंबाला और सोनीपत का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन तीनों ही नगर निगमों में मेयर का चुनाव सीधे तौर पर आम जनता द्वारा किया जाना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस समय अंबाला मेयर पद महिला के लिए रिजर्व है। पंचकूला और सोनीपत अनारक्षित हैं। तीनों ही पदों पर सीधे तौर पर जनता द्वारा मेयर पद के लिए वोटिंग की जानी है। इन तीनों में कौन से मेयर का पद महिला और एससी या बीसी के लिए आरक्षित होगा, उसके लिए ड्रॉ किया जाएगा।

एक दिसंबर को पंचकूला में स्थानीय निकाय विभाग मुख्यालय में इसका ड्राॅ होगा। ड्राॅ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी में होगी।
वार्ड बंदी कमेटी की बैठक जल्द

पंचकूला में इस समय भारतीय जनता पार्टी से कुलभूषण गोयल महापौर हैं। वर्ष 2020 में पहली बार हुए सीधे मेयर चुनाव में कुलभूषण गोयल ने कांग्रेस की उपेंद्र कौर आहलूवालिया को हराया था। पंचकूला नगर निगम की वार्ड बंदी के लिए भी कमेटी का गठन हो चुका है जिसकी बैठक भी जल्दी बुलाई जाएगी। बैठक में वार्ड बंदी को लेकर फैसला लिया जाएगा।
भाजपा के पास कई चेहरे, सभी को ड्रॉ का इंतजार

इस समय भाजपा से कुलभूषण गोयल मेयर पद के लिए बड़ा चेहरा है, लेकिन एक दिसंबर तक सभी ड्रॉ का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद कई अन्य चेहरे भी मैदान में आ सकते हैं।

कुछ समाजसेवी भी भाजपा से महापौर की टिकट चाह रहे हैं, लेकिन खुलकर बोलने से बच रहे हैं। पंचकूला यदि महिला के लिए रिजर्व होता है तो रंजीता मेहता का दावा मजबूत नजर आता है। वह लंबे समय से सक्रिय है। रिजर्व कैटेगरी में भी भाजपा के पास कई चेहरे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167252