search

गर्भवती महिला को युवक ने किया अश्‍लील इशारा, विरोध करने पर पिता-बेटी ने पेट पर मारी लात; हुआ गर्भपात

deltin33 2025-11-21 17:37:45 views 825
  

पुलिस ने इस मामले में पिता पुत्री पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, रुड़की। गर्भवती महिला की पिता पुत्री ने पिटाई कर दी। जिसमें महिला का गर्भपात हो गया। आरोपित ने महिला की तरफ अश्लील इशारा किया था। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने बेटी के साथ मिलकर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पिता पुत्री पर मुकदमा दर्ज किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि 13 नवंबर को वह सलेमपुर गांव में अपनी गर्भव्ती पत्नी के साथ रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में मालवीय चौक के पास खड़े एक युवक अरुण ने उसकी पत्नी की तरफ अश्लील इशारा किया उन्होंने उसकी बातों को अनसुना कर दिया और वहां से निकल गये। इसके बाद शाम चार बजे को दंपती बाजार में जा रहे थे।

आरोप है कि अरुण ने युवक की पत्नी की तरफ फिर से इशारा किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित ने दोनों की पिटाई कर दी। इसी बीच आरोपित की पुत्री भी वहां पर आ गई। आरोप है की इन्होंने मिलकर हमला कर दिया। गर्भवती महिला को नीचे गिरा दिया और उसके पेट में लात घूंसे मारे। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिससे महिला का गर्भपात हो गया।

महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने युवक की तहरीर पर अरुण और उसकी बेटी पर मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इस जिले में 29 बार तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, मुठभेड़ में 34 बदमाश हुए घायल

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: सुबह स्कूल पहुंचे बच्‍चे, क्‍लास में पंखे से लटका मिला टीचर का शव
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476525