search

पति की मौत के बाद महिला को शोएब ने फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, एक लाख रुपये भी हड़पे

cy520520 2025-11-21 17:37:40 views 921
  



जागरण संवाददाता, बरेली। पति की मृत्यु के बाद महिला को शोएब ने मोहब्बत के झूठे जाल में फंसा लिया। उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और एक लाख रुपये भी ले लिए। अब आरोपित शोएब शादी से इनकार कर रहा है। मामले में महिला के शिकायती पत्र पर बारादरी थाने में शोएब समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बारादरी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि, उनका विवाह करीब दो साल पहले हुआ था, लेकिन एक साल पहले पति की मृत्यु हो गई। इसी बीच महिला की मुलाकात चावल मंडी निवासी शोएब से हुई।

आरोप है कि आरोपित ने कहा कि वह अभी कुंवारा है और महिला से शादी करना चाहता है। धीरे-धीरे उसे अपने झूठे प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि आरोपित ने इस तरह से कई बार शारीरिक शोषण किया। वह महिला के घर पर भी आने-जाने लगा।

आरोप है कि आरोपित शोएब ने बातों में फंसाकर एक लाख रुपये भी ले लिए। अब जब महिला ने उससे शादी करने को कहा, तो उसने इन्कार कर दिया। जब युवती ने रुपये मांगे तो वह रुपये भी वापस नहीं कर रहा है।

इसकी शिकायत करने महिला शोएब के घर पहुंची तो उसके पिता भूरा और उसकी मां ने भी गाली-गलौच कर मारपीट की। आरोप है कि आरोपितों ने धक्के मारकर महिला को घर से निकाल दिया।

बारादरी पुलिस ने महिला के शिकायती पत्र पर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। पुलिस की एक टीम शोएब की तलाश में जुटी है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय का कहना हैं कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162568