cy520520 • 2025-11-21 16:37:51 • views 150
प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, मेरठ। ब्रह्मपुरी सीओ ऑफिस से सौ मीटर की दूरी पर सुपरटेक पामग्रीन कॉलोनी के पार्क में खेल रही बच्चियों के साथ नशे में धुत होकर होटल स्वामी के बेटे ने छेड़छाड़ कर दी। बच्चियों ने मामले की जानकारी अपने मम्मी-पापा को दी। उसके बाद कॉलोनी के लोग बड़ी संख्या में गेट पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उनका आरोप था कि कॉलोनी के अंदर पार्क में उनकी छोटी-छोटी बच्चियां भी असुरक्षित हो गई। तत्काल ही ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। एंटी रोमिया प्रभारी की तरफ से आरोपित पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर दिया।
बिजली बंबा बाईपास पर शॉप्रिक्स माल के समीप सुपरटेक पामग्रीन कॉलोनी है। उक्त कॉलोनी के ए ब्लॉक में नौवें फ्लोर पर अवनेश गर्ग का फ्लैट है। गढ़ रोड पर उनका होटल है। ला फलोरा रिजोर्ट एवं बैंक्वेट हॉल है। फ्लैट के अंदर इस समय उनका बेटा गौरव गर्ग अकेला था। गौरव नशे में धुत होकर फ्लैट से कॉलोनी के पार्क में पहुंच गया।
आरोप है कि गौरव ने पार्क में खेल रही छोटी-छोटी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। बच्चियों ने गौरव गर्ग की गलत हरकतों के बारे में अपने मम्मी पापा को जानकारी दी। तत्काल ही कॉलोनी के सभी लोग गेट पर एकत्र होकर हंगामा करने लगे। सूचना के बाद थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गौरव गर्ग को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
इंस्पेक्टर ने बताया कि गौरव गर्ग अत्यधिक नशे में था। उसको मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। कॉलोनी के लोगों की तरफ से गौरव के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई। एंटी रोमियो प्रभारी की तरफ से आरोपित पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपित का मेडिकल भी कराया गया। |
|