search

Meerut Crime: किशोरी के साथ मनचले ने की छेड़छाड़, परिजनों ने किया हंगामा

Chikheang 2025-11-21 15:06:50 views 1143
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मेरठ। लोहियानगर सब्जी मंडी में एक नाबालिग किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। लोगों ने हंगामा कर दिया।

सूचना पर लोहियानगर थाना पुलिस व किशोरी के स्वजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार महिलाओं से सब्जी मंडी व इस मार्ग पर छेड़छाड़ होती है। प्रदेश में सरकार ने महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया है। बावजूद इसके महिलाओं के साथ बदसलूकी व छेड़छाड़ जारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसे रोकने में लोहियानगर थाना पुलिस नाकामयाब रही है। उन्होंने तत्काल आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की। इंस्पेक्टर योगेश चंद्र ने बताया कि आरोपित की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जैवलिन थ्रोअर अन्नू की ससुराल रोहतक से बरामद की मस्कट बंदूक...हर्ष फायरिंग में की गई थी इस्तेमाल
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166258