search

Gold Price Today: भाई साहब! चांदी में आई भयंकर गिरावट, सोना भी हुआ कम; आज क्या है आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट का दाम

deltin33 2025-11-21 14:37:51 views 1240
  



नई दिल्ली। 21 नवंबर, शुक्रवार को कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी (Silver Rate) में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 9.40 के करीब एक किलो चांदी में 2062 रुपये की गिरावट है। वहीं सोना (Gold Rate) इस समय 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिर चुका है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सबसे पहले जानते हैं कि देश भर में सोने और चांदी का भाव क्या चल रहा है?
Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?

सुबह 9.40 के करीब एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 122,425 रुपये चल रही है। इसमें अभी 302 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 122,251 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 122,546 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।  
Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

एमसीएक्स में सुबह 9.40 के लगभग 1 किलो चांदी का भाव 152,338 रुपये चल रहा है। इसमें 1813 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 150,848 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 153,750 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475292