search

Jharkhand में जल्द बनेंगी बीस सूत्री कमेटियां, कांग्रेस ने शुरू की चयन प्रक्रिया

LHC0088 2025-11-21 14:37:29 views 1273
  

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड के सभी जिलों में जिला एवं प्रखण्ड 20 सूत्री कांग्रेस कमिटी के गठन हेतु कांग्रेसजनों की सूची तैयार किए जाने की प्रक्रिया शुरू है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र लिखा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पत्र के अनुसार जिला में कांग्रेस के लोगों के नामों को 20 सूत्री कांग्रेस कमिटी में स्थान दिए जाने की कोशिश हो रही है। इसकी सूची तैयार करने के पूर्व जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने जिले एवं प्रखण्डों के वरीय नेताओं, सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों एवं पूर्व विधायकों से भी सहमति प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।

पत्र में कहा गया है कि पूर्व में भी कई बार जिलाध्यक्षों से इस संबंध में नाम मांगा जा चुका है, पर नाम देने में उदासीनता बरती गयी है। इसलिए अब प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार विषय की महत्ता एवं गंभीरता को देखते हुए सभी जिलाध्यक्षों से दो दिनों में 20 सूत्री कमेटी के लिए नाम की मांग की गई है।

नाम की सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करानी है। धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि नामों की सूची जल्द ही प्रदेश कार्यालय को वरीय नेताओं से चर्चा के बाद भेज देंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165586