search

Greater Noida: सहेली के पति ने की थी महिला की हत्या, पूरी रात फंदे से लटकाए रखा था शव; ठिकाने लगाने का था इरादा

Chikheang 2025-11-21 13:36:57 views 1249
  



जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। ग्रेटर नोएडा में कोतवाली क्षेत्र के जहांगीरपुर में पति से विवाद के बाद मायके में किराए के मकान में रह रही महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस ने बताया कि मृतका की हत्या उसकी महिला मित्र के पति ने गला दबाकर की थी। हत्या के बाद एक दिन शव को उसी के घर में फंदे से लटकाकर रखा। दूसरे दिन पास के बंद मकान में आरोपी ने महिला के शव को ठिकाने लगाने के लिए गड्ढा खोद था, लेकिन समय रहते पुलिस को सूचना मिलने से घटना का पर्दाफाश हो गया।

जहांगीरपुर के मोहल्ला कुम्हारान निवासी रंजना चौधरी की लगभग 10 वर्ष पूर्व अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के खेरिया खुर्द गांव में शादी हुई थी। ससुराल में पति से विवाद के बाद महिला जहांगीरपुर के मोहल्ला कुम्हारान में किराए के मकान में रहती थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली की बंद पड़े मकान में एक व्यक्ति महिला के शव को गड्ढा खोद ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में रंजना चौधरी की महिला मित्र लाली के पति बंटी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने गुनाह स्वीकार कर लिया।
पत्नी को भड़काने के शक में कर दी हत्या

पुलिस ने बताया कि बंटी की पत्नी छह माह से उसे छोड़कर दिल्ली में रह रही है। कई बार आरोपी ने अपनी पत्नी को लाने का प्रयास किया, लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया। बंटी को शक था कि रंजना ने उसकी पत्नी लाली को उसके खिलाफ भड़काया है। मंगलवार को आरोपी ने महिला की उसके घर में घुसकर अंगौंछा से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को आत्महत्या में बदलने के लिए शव को उसी के मकान में 24 घंटे पंखे से लटाकर रखा।

यह भी पढ़ें- नोएडा में 25 साल पुराने बंटवारे के विवाद में भतीजों ने ताऊ को पीटा, कीं कई राउंड फायरिंग


बुधवार रात आरोपी शव को पास में बंद मकान में ठिकाने लगाने के लिए गड्ढा खोदकर तैयार कर रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम को भेजने के बाद आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर, घटना का पर्दाफाश किया। महिला के शव के पास से फावड़ा व घर से एक अंगौंछा और घटना में प्रयुक्त रस्सी बरामद की है। - कोतवाली निरीक्षक, संजय सिंह
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167045