search

बिहार-झारखंड के बार्डर एरिया में पहुंच हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में भय का माहौल

LHC0088 2025-11-21 10:07:39 views 853
  

बिहार-झारखंड सीमा पर हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत



संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई)। बिहार-झारखंड की सीमा से सटे जंगलों में इन दिनों हाथियों का एक बड़ा झुंड सक्रिय है। गुरुवार की सुबह, यह झुंड देवरी प्रखंड के मंदनाडीह गांव में पहुंचा, जहां उसने खेतों और खलिहानों में रखी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथियों ने अरहर, धान और आलू की फसल को रौंद दिया। कई किसानों के खलिहानों में रखे धान को हाथियों ने खा लिया और धान के बंडलों को बिखेर दिया।

सूचना मिलते ही भेलवाघाटी थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सतर्क किया। देवरी वनपाल नीरज पांडेय ने बताया कि इस झुंड में कुल 22 हाथी हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। प्रभारी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने लोगों से आग्रह किया कि वे झुंड से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदनाडीह में सिमोन मुर्मू और रौशन मुर्मू की अरहर की फसल बर्बाद हो गई। झगरुडीह में इस्लाम अंसारी और नसीरुद्दीन अंसारी की धान की फसल को नुकसान पहुंचा। अबुल कलाम के खलिहान में रखा धान खा लिया गया और बगल के खेतों में आलू की फसल रौंद दी गई।

वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि कई गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा है और पीड़ित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि झुंड को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश जारी है और इसके लिए बांकुड़ा से विशेष टीम बुलाई जा रही है। फिलहाल, झुंड बिहार-झारखंड बार्डर के आसपास के गांवों में घूम रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164939