search

छत्तीसगढ़ में चलती ई-रिक्शा में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, समय पर नहीं पहुंची सरकारी एंबुलेंस

LHC0088 2025-11-21 07:36:54 views 1275
  

छत्तीसगढ़ में चलती ई-रिक्शा में महिला ने बच्चे को दिया जन्म (फोटो- जागरण)



जेएनएन, कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने चलती ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया।

प्रसव पीड़ा बढ़ने के बाद परिजनों ने महतारी एक्सप्रेस-102 एम्बुलेंस को काल किया, लेकिन वाहन समय पर नहीं पहुंच पाया। मजबूरन महिला को ई-रिक्शा से जिला मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था, इसी दौरान बुधवारी के पास उसने स्वस्थ नवजात को जन्म दे दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्यापुरी निवासी महिला को सुबह लेबर पेन बढ़ने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां जांच के दौरान स्टाफ ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

उन्हें बताया गया कि महिला में खून की कमी है, जिसके चलते प्रसव में जटिलता हो सकती है। एम्बुलेंस के लिए कॉल किया गया, पर देर तक वाहन नहीं पहुंच पाया। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने एक आटो चॉलक को बुलाया।

महिला के पति जो पेशे से राज मिस्त्री हैं, उनका गंभीर आरोप है कि उनकी पत्नी की हालत बिगड़ती देख मितानिन वहां से अपने घर चली गई। काल करने और बुलाने के बाद भी मितानिन जिला अस्पताल तक साथ नहीं गई।

स्वजन महिला को ई-रिक्शा में जिला मेडिकल कालेज ले जा रहे थे तभी रास्ते में बुधवारी के उसने शिशु को जन्म दे दिया। चिकित्सालय पहुंचते ही प्रसूता और नवजात को तत्काल भर्ती किया गया जहां दोनों का उपचार जारी है। चिकित्सालय प्रबंधन के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164232