search

ट्रंप ने फिर किया H-1बी वीजा का बचाव, बोले- कुशल प्रवासियों के स्वागत के लिए आलोचना सहने को तैयार

deltin33 2025-11-21 02:37:53 views 1090
  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप । (फाइल)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अपने देश में कुशल प्रवासियों का स्वागत करेंगे। वह इसके लिए आलोचना सहने के लिए भी तैयार हैं। वह ऐसे कुशल प्रवासियों का स्वागत करेंगे, जो अमेरिकी कामगारों को चिप और मिसाइल जैसे जटिल उत्पाद बनाने की तकनीक सिखाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप ने यह भी माना कि इस मुद्दे पर उन्हें अपने उस समर्थक वर्ग से कुछ आलोचना झेलनी पड़ सकती है, जो सख्त आव्रजन पाबंदियों का समर्थन करता है। इसके साथ ही उन्होंने एच-1बी वीजा कार्यक्रम का फिर बचाव किया और कहा कि अमेरिका को कुशल विदेशी कामगारों की जरूरत है।
विदेश से कुशल कामगारों को लाना होगा- ट्रंप

ट्रंप ने बुधवार को अमेरिका-सऊदी अरब निवेश फोरम को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि अमेरिका में बड़ी संख्या में संयंत्र लग रहे हैं, जिनमें से कुछ बेहद जटिल कार्यों से जुड़े हैं और वे देश की आर्थिक वृद्धि में उल्लेखनीय योगदान देंगे। इन संयंत्रों में टेलीफोन, कंप्यूटर और मिसाइल जैसे बेहद जटिल उत्पाद बनाए जाएंगे, इसलिए कंपनियों को विदेश से कुशल कामगारों को लाना होगा, जो अमेरिकी कामगारों को प्रशिक्षण दे सकें।

ट्रंप ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की मौजूदगी में कहा, \“मुझे अपने लोगों से कुछ आलोचना झेलनी पड़ सकती है। मेरे लोग, जो मुझे प्यार करते हैं और जिन्हें मैं प्यार करता हूं। उनका झुकाव अक्सर दक्षिणपंथ की ओर होता है और कभी-कभी बहुत ज्यादा।\“
अमेरिका को विदेशी कामगारों की जरूरत- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति हालिया दिनों में भारतीय पेशेवरों में लोकप्रिय एच-1बी वीजा का कई बार समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने इसी सप्ताह कहा था कि विदेशी कामगारों की जरूरत है, क्योंकि वे अमेरिकी कामगारों को प्रशिक्षित करते हैं।

जबकि पिछले सप्ताह फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि अमेरिका को दुनिया भर से प्रतिभाओं को लाना होगा, क्योंकि हमारे देश में कुछ खास प्रतिभाएं नहीं हैं। जबकि ट्रंप के समर्थक इस वीजा कार्यक्रम को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। अमेरिकी टेक कंपनियां इसी वीजा के आधार पर अपने यहां उच्च कुशल विदेशी कामगारों को नौकरी देती हैं।


(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476007