search

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बरातियों का उत्पात, यात्रियों से की अभद्रता...पुलिस ने यह कहकर किया किनारा

LHC0088 2025-11-20 23:07:43 views 1155
  



जागरण संवाददाता, बागपत : चढ़त में डांस के बहाने बरातियों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उत्पात मचाया। कई वाहनों के आगे खड़े हुए और उनके चालकों से झगड़े पर उतारे हुए। उनकी यह हरकतें मोबाइल में रिकार्ड हो गई। वहीं पुलिस मामले से अनभिज्ञता जताई है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बागपत में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से आगे एक मैरिज होम में मंगलवार बरात आई हुई थी। चढ़त के दौरान बराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ बरातियों ने डांस के बहाने हाईवे पर उत्पात मचाया। वहां से गुजरने वालों यात्रियों पर तंज कसे। वाहनों के आगे खड़े हुए। हाईवे पर लेटकर भी डांस किया। सड़क हादसा न हो जाए, इसलिए चालकों ने वाहन भी रोके। यात्रियों के आग्रह करने के बाद भी बराती अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। कई वाहन चालकों से तो झगड़े पर उतारू भी हुए।  

उधर, कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि रात 10 बजे के बाद हाईवे पर डीजे बंद कराया गया। बरातियों के उत्पात मचाने का मामला संज्ञान में नहीं है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164721