search

उत्तराखंड में एस्मा लागू होने के बाद भी हड़ताल पर डटे उपनल कर्मी, सरकार को दी चेतावनी

cy520520 2025-11-20 22:07:10 views 699
  



जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार के छह माह तक हड़ताल पर रोक लगाने के बाद भी उपलन कर्मियों ने अपना आंदोलन जारी रखा। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश में एस्मा लागू होने के बाद भी गुरुवार को भी उपनल कर्मियों ने वन विभाग कार्यालय के बाहर नियमितीकरण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से जल्द नियमितीकरण की मांग पूरी करने की बात कही।

कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से अल्प वेतन में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नियमितीकरण की मांग लंबे समय से लंबित है और सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय दिया है। इसके बाद भी उपेक्षा से उपनल कर्मी आहत है।

उपनल कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा। उन्होंने सभी उपनल कर्मियों से सरकार की तानाशाही के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। इस अवसर पर दिनेश परिहार, ललित कुमार, अंकित दुम्का, अशोक बोरा, ममता वर्मा, अवनि शाह, अमित बोरा, प्रियंका जीना, गोपाल जीना, संदीप भट्ट सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162496