MPESB Group 5 Result 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से MPESB Group 5 Paramedical Staff लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। साथ ही इस परीक्षा के जरिये कुल 752 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नबंर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
MPESB Group 5 Result 2025: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से MPESB Group 5 Paramedical Staff लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब \“MPESB Group 5 Paramedical Staff Result 2025\“ सेक्शन पर क्लिक करें।
- लिकं पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नबंर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
मध्य प्रदेश MPESB Group 5 Paramedical Staff की लिखित परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 27 सितंबर, 2025 को किया गया था। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03:00 से लेकर शाम 05:00 बजे तक आयोजित कराई गई थी। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के जरिये पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 752 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से विषय से संबंधित 100 अंकों के प्रश्न पूछे गए थे। यह परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई गई थी।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC UG Result 2025: कभी भी जारी हो सकता है सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट, यहां rrbcdg.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड |