search

एटा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप

Chikheang 2025-11-20 21:07:50 views 1252
  

महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप



जागरण संवाददाता, एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र में एक महिला की बुधवार शाम छह बजे मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने महिला की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है। महिला का 10 माह का बेटा है। जनपद फर्रुखाबाद थाना कंपिल के महमूदपुर पट्टी सफा निवासी 23 वर्षीय नीरज की शादी वर्ष 2023 में जसरथपुर निवासी अमित उर्फ राजीव के साथ हुई थी। जिसके चलते महिला ने 10 माह पहले बेटे को जन्म दिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार शाम छह बजे वह अपनी ससुराल में मौजूद थी। उसी समय उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी गांव के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों को दी। सूचना मिलते ही मायके से लोग जसरथपुर पहुंच गए। जहां उन्होंने महिला की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे चाचा देवेंद्र सिंह ने बताया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करते थे। उसी को लेकर भतीजी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167566