search

प्लाट विवाद में हवाई फायरिंग, पथराव और खूब चले लाठी डंडे और सरिया, एक दर्जन लोग घायल

deltin33 2025-11-20 17:37:35 views 1046
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। प्लाट के विवाद के बीच महिलाओं के बीच हुई कहासुनी ने बात इतनी बिगाड़ी कि दो पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। दोनों तरफ से लाठी, डंडे, फावड़े, सरिया निकल आए और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान इस आबादी वाले मुहल्ले में लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ईंट-पत्थर से बचने के लिए ये लोग तितर-वितर होने लगे। कोई पेड़ के पीछे तो कोई वाहन के पीछे छिप गया। हवाई फायरिंग भी हुई। इस दौरान दोनों ही पक्षों के एक दर्जन से ज्यादा मारपीट व पथराव में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

तीन लोग मेडिकल कालेज में भर्ती हैं, जबकि कुछ पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुछ को हिरासत में लिया है। एक पक्ष की ओर से तहरीर दी जा चुकी है। मामले में अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं दी जा सकी थी।

महुआखेड़ा क्षेत्र के देवी नगला में बुधवार की शाम साढ़े चार बजे विवाद शुरू हो गया था। यहां मुख्य चौराहे पर परचून की दुकान व घर में पशु पालने वाले बुजुर्ग रोहन सिंह यादव ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अर्जुन घेर से पशु खोलकर घर लेकर जा रहा था।

आरोप है कि तभी पूर्व विधायक अमर सिंह यादव के भतीजे मोहम सिंह यादव अपने भाइयों व अन्य के साथ उस पर हमलावर हो गए। लाठी डंडों से अर्जुन को पिटता देख शोरशराबा सुन नकुल भी पहुंच गया। उसने बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपित उसे भी पीटने लगे। तभी वहां अर्जुन के ताऊ का बेटा सोनपाल भी पहुंच गया। उसे भी घेरकर पीट दिया गया।

पीड़ित के स्वजन भी पहुंच गए। उन्होंने बचाव करते हुए पथराव शुरू कर दिया। उसके बाद दोनों तरफ से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। आरोप है कि मोहकम पक्ष से लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग भी की गई। करीब 20 मिनट तक यह घटनाक्रम चला, जिसमें अफरा तफरी का माहौल हो गया।

इस बीच अराजकता के हालात हो गए। चीख पुकार व पथराव फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। किसी ने पुलिस को डायल 112 पर सूचित कर दिया। मौके पर पुलिस को आता देख वहां लोग तितर वितर हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

पुलिस को देख रोहन पक्ष के लोग उनके पास पहुंच गए। घायलों के बारे में बताया। पुलिस ने घायल सोनपाल एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेजा। यहां उसे आइसीयू में भर्ती कर लिया गया। एसओ जोगेंद्र सिंह के अनुसार अभी तक रोहन के बेटे नकुल की ओर से तहरीर मिली है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475890