search

पत्नी और उसकी सहेली बेचती थीं हेरोइन, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा खतरनाक गैंग

Chikheang 2025-11-20 05:36:12 views 914
  

पश्चिमी दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी जिला एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों से नेटवर्क से जुड़े सरगना और दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तस्कर, बिचौलिए और अन्य शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 579.55 ग्राम हेरोइन, एक कार और एक स्कूटर जब्त किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गिरफ्तार आरोपियों में कौशिका उर्फ किट्टू (महिला), रोजा (महिला), माखन सिंह, मनीष सिंह और सुमित शामिल हैं। दराडे के पुलिस उपायुक्त शरद भास्कर के अनुसार, 30 अक्टूबर को राजौरी गार्डन इलाके में हेरोइन तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद, पुलिस की एक टीम ने छापा मारकर दो महिलाओं, कौशिका उर्फ किट्टू और रोजा को गिरफ्तार किया और 439.55 ग्राम हेरोइन बरामद की।

उनसे पूछताछ और तकनीकी जांच में तस्करी में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता का पता चला। पुलिस ने 7 नवंबर को माखन सिंह और मनीष सिंह को गिरफ्तार किया। जाँच से पता चला कि माखन सिंह बिचौलिए की भूमिका निभाता था और ग्राहकों का इंतज़ाम करता था, जबकि मनीष सिंह तस्करी के अंतिम चरण को संभालता था। लगातार निगरानी और सीडीआर की जाँच के ज़रिए, सुमित नाम के एक व्यक्ति की पहचान मुख्य तस्कर के रूप में हुई, जो आरके पुरम इलाके से नेटवर्क चला रहा था।

15 नवंबर को एक गुप्त सूचना के आधार पर सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरके पुरम के सेक्टर 12 स्थित उसकी झुग्गी बस्ती से 140 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार की गई पहली महिला रोज़ा उसकी पत्नी है, जबकि कौशिका उसकी पत्नी की सहेली है। उनके पास से एक कार और एक स्कूटर भी बरामद किया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166297