search

Jharkhand विधानसभा स्थापना दिवस समारोह में सजेगी सुरों की महफिल, और भी हैं कई कार्यक्रम... आप भी जानिए

cy520520 2025-11-20 05:06:12 views 516
  

झारखंड विधानसभा की स्थापना का रजत जयंती समारोह 22 नवंबर को होगा, प्रख्यात गायक रूप कुमार राठौर सुरों की महफिल सजाएंगे।



राज्य ब्यूरो, रांची ।  झारखंड विधानसभा की स्थापना का रजत जयंती समारोह 22 नवंबर को होगा। इसमें प्रख्यात गायक रूप कुमार राठौर सुरों की महफिल सजाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्थापना दिवस समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

22 नवंबर को सुबह 11 बजे झारखंड विधानसभा परिसर में स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर देश की सीमा पर एवं नक्सल अभियान में शहीद हुए तथा शांतिकाल में वीरता पदक प्राप्त झारखंड राज्य के बहादुर पुलिस कर्मियों एवं सैनिकों का सम्मान, झारखंड राज्य के खिलाड़ियों का सम्मान एवं सामाजिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाले राष्ट्रपति पदक से सम्मानित व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा।

इसके अलावा सभी पूर्व विधानसभा अध्यक्षों और सभी पूर्व विधायकों को सम्मानित किया जाएगा। शाम में छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ होगा। इसमें विशेष आकर्षण गायक रूप कुमार राठौर, डा. दिनेश बावरा, हास्य कवि एवं रविन्द्र जानी, हास्य कलाकार के कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

स्थानीय कलाकारों प्रमान्द नन्दा, मृणालनी अखोरी, टॉम मुर्मू एवं सुमी श्रेया के द्वारा लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी। स्थापना दिवस समारोह में आगंतुकों के आगमन, आवास तथा यातायात से संबंधित उच्चस्तरीय बैठक में अध्यक्ष ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145488

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com