search

जालंधर: 3 करोड़ की काली कमाई ने बढ़ाई अग्रवाल ढाबे के मालिक की टेंशन, GST विभाग ने हिसाब देने के लिए दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

Chikheang 2025-11-20 03:36:18 views 1137
  

अग्रवाल ढाबा संचालक से मांगा तीन करोड़ का हिसाब (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, जालंधर। जीएसटी विभाग ने अग्रवाल ढाबा संचालक से बरामद तीन करोड़ का हिसाब मांगा है और इसके लिए तीन दिन का समय दिया है। विभाग उसकी प्रापर्टी के कागजात की जांच कर रहा है।

ढाबा संचालक प्रापर्टी का काम भी करता था। हालांकि सेंट्रल जीएसटी विभाग के अधिकारी अभी इस मामले पर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। विभाग के पास पहले से टैक्स चोरी करने की सूचना थी।

ढाबे से मिले दस्तावेजों में अनियमितताएं मिली हैं। बुधवार को भी विभाग ढाबा संचालक के लेन-देन का डेटा खंगालता रहा। अग्रवाल ढाबा संचालक तब भी सुर्खियों में रहा था, जब उसने विधायक रमन अरोड़ा और नगर निगम के एमटीपी पर 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। बता दें कि जीएसटी विभाग की टीम ने मंगलवार को ढाबे और पास ही स्थित ढाबा संचालक के घर पर छापेमारी की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166895