search

Jharkhand Government: हेमंत सरकार का तोहफा, 28 नवंबर को 8,514 युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र

deltin33 2025-11-20 01:37:48 views 1253
  



राज्य ब्यूरो, रांची। हेमंत सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम को नियुक्ति पत्र वितरण पर केंद्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभिन्न विभागों के लिए चयनित कुल 8,514 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इनमें आठ हजार सहायक आचार्य के अलावा जेपीएससी की सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा से विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित पदाधिकारी भी सम्मिलित हैं।

इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी मंत्रिमंडल समन्वय विभाग को दी गई है। मुख्य सचिव अविनाश कुमार की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए गए।

इस कार्यक्रम में श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेला के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में चयनित अभ्यर्थियों को काल लेटर भी दिया जा सकता है। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इस कार्यक्रम के लिए विभागों के पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी बनाया है।
किस पद पर कितने अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र?

    पद का नाम अभ्यर्थियों की संख्या
   
   
   उप समाहर्ता
   207
   
   
   पुलिस उपाधीक्षक
   35
   
   
   राज्य कर पदाधिकारी
   56
   
   
   कारा अधीक्षक
   02
   
   
   झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी-2
   10
   
   
   जिला समादेष्टा
   01
   
   
   सहायक निबंधक
   08
   
   
   श्रम अधीक्षक
   14
   
   
   प्रोबेशन पदाधिकारी
   06
   
   
   निरीक्षक उत्पाद
   03
   
   
   दंत चिकित्सा पदाधिकारी
   22
   
   
   सहायक आचार्य
   8,000
   
   
   कीटपालक
   150
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475821