search

सूरत : पारीक विकास ट्रस्ट द्वारा महर्षि पराश ...

deltin55 2025-11-19 17:59:35 views 782
सिरवी समाज वाड़ी में शनिवार को महर्षि पराशर जयंती का भव्य उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। पारीक समाज सूरत की संस्था पारीक विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज बंधुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
  कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ संरक्षक धारेश पारीक, पुषाराम जोशी, अध्यक्ष दामोदर पारीक, संयोजक शिवराज पारीक और कोषाध्यक्ष मनोज पारीक ने किया। इसके पश्चात सांस्कृतिक सचिव मुकेश पारीक एवं महेश पारीक के मार्गदर्शन में बीकानेर से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक रमेश पारीक ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
  महामंत्री प्रदीप पारीक द्वारा आयोजित ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में समाज के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, रामावतार पारीक ने महर्षि पराशर के व्यक्तित्व और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे कृषि एवं वनस्पति विज्ञान के जनक थे, और कृषि आज भी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
  इस अवसर पर पारीक विकास ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा, गौ सेवा और स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। साथ ही मेडिकल फंड एवं मेडिकल पॉलिसी में समाजजनों से सहयोग का आवाहन किया गया। समाज की स्वास्थ्य नीति में संशोधन का भी निर्णय लिया गया, जिसमें स्वास्थ्य सचिव कैलाश जोशी और सह-कोषाध्यक्ष बनवारी पारीक अहम भूमिका निभाएंगे।
  पर्यावरण सचिव मनीष पारीक ने कहा कि “हम उस ऋषि के वंशज हैं जिन्हें वनस्पति विज्ञान का जनक माना जाता है, अतः संस्था वृक्षारोपण जैसे पर्यावरणीय कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।”
  कार्यक्रम में समाज के प्रमुख पदाधिकारी संरक्षक भागीरथ पंड्या, जनार्दन पारीक, रामरतन बोहरा, ओमप्रकाश पारीक, हनुमान प्रसाद पारीक, बच्चन पारीक, अनिल बोहरा, पंकज पारीक, सह सचिव चेतन पारीक, भेराराम पंड्या, रमेश पारीक, ओम प्रकाश, विनोद पारीक और सुशील पारीक सहित हजारों समाजबंधु उपस्थित रहे।
  समाज और शहर की विशिष्ट हस्तियों में सूरत महानगर स्लम कमिटी चेयरमैन विजय चोमाल, नगर सेवक दिनेश राजपुरोहित, राजस्थान युवा संघ अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत, विप्र फाउंडेशन गुजरात अध्यक्ष तोला राम सारस्वत, विप्र फाउंडेशन सूरत अध्यक्ष घनश्याम सेवग और विप्र सेना गुजरात अध्यक्ष लालचंद सारस्वत की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का समापन सुरुचि भोज और खीरानंद प्रसाद के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
137825