search

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ट्रंप की ग ...

deltin55 2025-11-19 17:57:04 views 919
संयुक्त राष्ट्र, 18 नवंबर (भाषा) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना का समर्थन करने वाला मसौदा प्रस्ताव पारित कर दिया है और गाजा पट्टी में एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल स्थापित करने की अनुमति दे दी है। ट्रंप ने इसे ‘‘वास्तव में ऐतिहासिक महत्व का क्षण’’ बताया है।
  यह अमेरिकी मसौदा प्रस्ताव सोमवार शाम 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में 13 मतों के साथ पारित हुआ। किसी देश ने विरोध में वोट नहीं दिया, जबकि चीन और रूस ने मतदान से दूरी बनायी।
  प्रस्ताव ने ट्रंप की ‘गाज़ा संघर्ष को समाप्त करने की व्यापक योजना’ को मंजूरी दी, जिसे 29 सितंबर को प्रस्तुत किया गया था। इस योजना में गाजा को एक ‘‘कट्टरपंथ मुक्त आतंक मुक्त क्षेत्र’’ के रूप में विकसित करने की बात है, जो अपने पड़ोसियों के लिए खतरा न बने और जिसकी पुनर्निर्माण गतिविधियां स्थानीय लोगों की भलाई के लिए हों।
  प्रस्ताव में एक ‘शांति बोर्ड’ की स्थापना का भी प्रावधान है। इस बोर्ड को अंतरराष्ट्रीय कानूनी दर्जा दिया गया है और यह गाजा के पुनर्निर्माण के लिए ढांचा तैयार करेगा तथा वित्तीय समन्वय करेगा।
  ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस प्रस्ताव के पारित होने का स्वागत किया और इसे ‘‘ऐतिहासिक महत्व का क्षण’’ बताया।
  उन्होंने लिखा, ‘‘यह संयुक्त राष्ट्र के इतिहास की सबसे बड़ी मंज़ूरियों में से एक के रूप में जाना जाएगा और दुनिया भर में और अधिक शांति लाएगा।’’
  यह मतदान ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन बाद राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस में सऊदी अरब के शहजादे और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान की मेजबानी करेंगे।
  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा कि गाजा पर पारित यह प्रस्ताव युद्धविराम को मजबूत करने की दिशा में एक ‘‘महत्वपूर्ण कदम’’ है और उन्होंने सभी पक्षों से इसका पालन करने की अपील की।
  ट्रंप की व्यापक योजना के अनुसार, यदि दोनों पक्ष प्रस्ताव पर सहमत हो जाते हैं, तो ‘‘युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा।’’
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
137825