search

तिलक समारोह में गए थे सभी आदित्‍यपुर, चोरों ने ओलीडीह में बंद घर से 20 लाख के सोने व चांदी के जेवर उड़ाए

deltin33 2025-11-19 22:38:34 views 792
  

फाइल फोटो।


जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। मानगो के ओलिडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना रोड शंकोसाई रोड नंबर दो में मंगलवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। मोहल्ले के निवासी पवन कुमार के बंद आवास को चोरों ने निशाना बनाया। करीब 20 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषणों के साथ नगद राशि लेकर फरार हो गए।    घटना के समय घर के सभी सदस्य आदित्यपुर में आयोजित एक पारिवारिक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।    बुधवार सुबह जब परिवार लौटा, तो मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे मिले। घर के बिखरे सामान को देखकर परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी ओलिडीह थाना पुलिस को दी।    सूचना पाकर जनसुविधा प्रतिनिधि संतोष भगत भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पवन कुमार और उनके परिजनों से जानकारी ली।    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चोरी पूरी तरह सुनियोजित है। चोरों ने पहले घर की रेकी की और फिर घर में घुस गए। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।    पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।    हाल ही में बिरसानगर के विजया गार्डन में भी दो घरों में चोरी हुई थी। बढ़ती वारदातों से स्थानीय लोगों में भय बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476660