search

UP SIR: मतदाताओं के आवास खोजने में दिक्कत, भाजपा और सपा ने ही दी अपने एजेंटों की सूची

cy520520 2025-11-19 21:39:07 views 1082
  



जागरण संवाददाता, बहराइच। विशेष प्रगाड़ मतदाता पुनरीक्षण में राजनीतिक दलों की रणनीति सिर्फ बयानों तक ही सीमित है। बीएलओ के साथ दलों के कार्यकर्ता नहीं दिख रहे हैं। बीएलओ ही गणना प्रपत्र बांट रहे हैं। ऐसे में मतदाताओं के आवास खोजने में परेशानी हो रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कस्बे के घसियारन टोला बीएलओ दुष्यंत शर्मा ने बताया कि अकेले रात्रि आठ बजे तक गणना प्रपत्र वितरित करते हैं। एसआइआर को लेकर मतदाता उत्साहित दिख रहे है।

कायस्थ टोला बीएलओ राकेश कुमार ने बताया वार्ड में मतदाताओं को खोजने मे दिक्कत है एक ही घर के मतदाताओं के फार्म अलग अलग सूचियों में हैं। राजनीतिक दलों में केवल भाजपा के बीएलए साथ आकर प्रपत्र बंटवाने में सहयोग कर रहे हैं।

बीएलओ महेंद्र कुमार ने बताया कि कई मतदाता ऐसे मिले जो आवास बदल लिए हैं या परिवार बढ़ने पर दो स्थानों पर मकान बना लिए हैं। ऐसे में मकान खोजने में दिक्कतें होती हैं।

उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बताया कि भाजपा ने 368 व सपा ने 328 बूथों के एजेंट की सूची उपलब्ध कराई है, जिनकी नियुक्ति कर दी गई है। अन्य राजनीतिक दलों से संपर्क कर एजेंट की सूची के साथ एसआइआर में सहयोग करने का आवाहन किया गया है, जिससे एसआइआर कार्य तेजी से हो सके।

नानपारा विधानसभा संयोजक भाजपा आशीष पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता बूथों पर सक्रिय हैं। इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162080