search

Rajasthan Driver Admit Card 2025: राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड कभी भी हो सकते हैं जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

deltin33 2025-11-19 21:38:21 views 594
  

Rajasthan vahan chalak admit card  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से ड्राइवर (वाहन चालक) के 2756 रिक्त पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आज यानी 19 नवंबर को कभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।
Rajasthan vahan chalak admit card ऑनलाइन माध्यम से आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी होंगे। किसी भी उम्मीदवार को डाक/ पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

आरएसएसबी की ओर से एडमिट कार्ड का लिंक rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा। इसके बाद आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • आरएसएसबी ड्राइवर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब वाहन चालक एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
  • इसके बाद आपको SSO ID दर्ज करनी है।
  • अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।


सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं ताकी आपका वेरिफिकेशन हो सके। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
परीक्षा पैटर्न

आरएसएसबी की ओर से वाहन चालक भर्ती ऑफलाइन माध्यम में होगी। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार के 120 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 120 मिनट यानी कि 2 घंटे का समय दिया जायेगा। पेपर में सामान्य हिंदी से 30 सवाल, सामान्य अंग्रेजी से 15 सवाल, सामान्य ज्ञान से 50 सवाल और सामान्य गणित विषय से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न विभागों में वाहन चालक के 2756 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2602 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 154 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  IB MTS Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 22 नवंबर से होंगे स्टार्ट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
459174

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com