search

हरियाणा में कॉमन कॉडर के ग्रुप-डी कर्मचारियों का अलग से रखा जाएगा रिकॉर्ड, क्या है इसकी वजह?

cy520520 2025-11-19 19:37:29 views 1170
  

हरियाणा में कॉमन कॉडर के ग्रुप-डी कर्मचारियों का अलग से रखा जाएगा रिकॉर्ड (File Photo)



राज्य ब्यूरो, पंचकूला। हरियाणा में कामन काडर के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का अलग से रिकार्ड रखा जाएगा। मानव संसाधन विभाग ने सभी विभागों से एक सप्ताह के अंदर मार्च 2018 के बाद नियुक्त सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।
सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारियों (भर्ती एवं सेवा शर्तें) अधिनियम 2018 के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों का रिकॉर्ड एकत्रित किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसमें न केवल वे कर्मचारी शामिल होंगे जिन्हें विज्ञापन संख्या 04/2018 के तहत चयनित या नियुक्त किया गया, बल्कि वे कर्मचारी भी शामिल होंगे जो 28 मार्च 2018 के बाद एक्स-ग्रेशिया आधार पर सेवा में शामिल हुए।

विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित प्रारूप में कर्मचारियों के नाम, पिता का नाम, सेवा ज्वाइनिंग तिथि, भर्ती का तरीका (सीधी भर्ती/एक्स-ग्रेशिया), रजिस्ट्रेशन नंबर तथा चयन/नियुक्ति की श्रेणी जैसी जानकारियां तैयार कर भेजें।

साथ ही एचआरएमएस के नोडल अधिकारियों को भी आदेश दिए गए हैं कि वे इन कर्मचारियों से जुड़ी लंबित प्रविष्टियों व रिकॉर्ड को एक सप्ताह के भीतर अपडेट करें ताकि राज्य स्तरीय डेटा को सटीक व पूर्ण रूप से संकलित किया जा सके।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162421