search

BJP विधानमंडल दल में बड़ी घोषणा, सम्राट चौधरी नेता और विजय सिन्हा उप नेता बने

cy520520 2025-11-19 17:38:18 views 828
  

सम्राट चौधरी नेता, विजय सिन्हा बने उप नेता



राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा ने विधायक दल के नेता और उपनेता का मनोनय की घोषणा पार्टी ने कर दी है। सम्राट चौधरी को नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुन लिया गया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधानमंडल दल की बैठक में दोनों नेताओं की मनोनयन की घोषणा की गई। इससे साफ है कि अब उपमुख्यमंत्री पद का प्रमुख चेहरा सम्राट चौधरी और दूसरे उपमुख्यमंत्री फिर से विजय सिन्हा ही होंगे।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दोनों नेताओं के चयन से पार्टी ने यह संदेश भी स्पष्ट किया है कि सरकार में भाजपा का योगदान और हिस्सा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और प्रभावी होने वाला है। सम्राट एवं विजय के प्रस्तावक पार्टी के सबसे वरिष्ठ विधायक प्रेम कुमार के साथ ही राम कृपाल यादव, कृष्ण कुमार ऋषि, संगीता कुमारी, अरुण शंकर प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, नितिन नवीन, वीरेन्द्र कुमार, रमा निषाद, मनोज शर्मा ए‍वं कृष्ण कुमार मंटू बने।

भाजपा के भीतर यह भी माना जा रहा है कि बिहार की सामाजिक और जातीय संरचना को ध्यान में रखकर ही इन पदों पर सहमति बनाई गई है। चुनाव में मिली प्रचंड जीत का बड़ा कारण विविध जातीय समूहों का भाजपा के पक्ष में एकजुट होना रहा है।

इसी सामाजिक समीकरण को बनाए रखने और आगे भी उसे सशक्त करने के लिए पार्टी अपने शीर्ष कैबिनेट चेहरों को उसी सोच के अनुसार संयोजित कर रही है। भाजपा की रणनीति साफ है, हर क्षेत्र और हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए ताकि सरकार पर सबकी भागीदारी का असर दिखे।
यूं पर्ची पर चुने गए नेता और उपनेता

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
143823

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com