search

तिगरी में 10 वर्षीय मूकबधिर बालक लापता, हर साल मेले में पहुंचता था मासूम

cy520520 2025-11-19 16:37:42 views 1254
  



जागरण संवाददाता, अमरोहा। पहली नवंबर को तिगरी मेला देखने के लिए गया 10 वर्षीय मूकबधिर बालक लापता हो गया है। इधर-उधर रिश्तेदारियों में तलाश करने के बावजूद भी कोई सुराग नहीं लगा है। रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी अब्दुल वाहिद शाह का 10 वर्षीय बेटा मुहम्मद समद गूंगा और बहरा है। उसका रंग काला और आंखें नीली हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तिगरी में उसकी नानी का घर होने की वजह से वह कई साल से मेला देखने जाता था और रात को नानी के घर पहुंच जाता था। इस बार भी वह पहली नवंबर को मेला गया था परंतु न तो नानी के घर पहुंचा और नहीं लौट कर अपने घर आया है।

मेला समाप्त होने के बाद बेटे के घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। जब से ही वह इधर-उधर रिश्तेदारियों और संभावित ठिकानों पर बालक की तलाश कर रहे हैं परंतु कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित पिता ने रहरा और गजरौला थाना पुलिस को गुमशुदी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162388