search

लिव-इन पार्टनर के ड्यूटी जाते ही महिला ने कुएं में कूदकर दे दी जान, चार साल से रह रही थी साथ

cy520520 2025-11-19 16:37:23 views 1246
  

महिला ने कुएं में कूदकर दे दी जान



संवाद सहयोगी,गम्हरिया(जमशेदपुर)। कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर गांव में बुधवार की सुबह करीब छह बजे एक महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान चांडिल के रुचाप गांव निवासी रूपा देवी के रूप में की गई है जो विगत चार वर्षों से रोशन कुमार सिन्हा नामक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना की सूचना मिलते ही झामुमो नेता कृष्णा बास्के मौके पर पहुंचे और स्थानीय युवकों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  

घटना की सूचना पर कांड्रा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि रोशन कुमार सिन्हा मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले का निवासी है और एसआईजी सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता है।  
ड्यूटी पर गया था लिव इन पार्टनर

बीते मंगलवार को दोनों पदमपुर के बबलू बास्के के घर में किराए पर रहने के लिए आए थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे रोशन खाना-पीना कर ड्यूटी पर चला गया था।  

इधर बुधवार की सुबह रूपा देवी अचानक घर से बाहर निकलीं और कुएं की ओर चली गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने कुएं में छलांग लगा दी।  

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत प्रयास कर उन्हें बाहर निकाल तो लिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाया जा सका। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162292