search

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ लाया गया रेंज, कई दिना सें चल रही थी तलाश

deltin33 2025-11-19 15:37:16 views 949
  

संपूर्णानगर वन रेंज लाया गया पिजड़े में कैद तेंदुआ। जागरण  



संवाद सूत्र, जागरण, संपूर्णानगर (लखीमपुर)। बाघ को पकड़ने के लिए गन्ने के खेत में लगाए गए पिजड़े में देर रात तेंदुआ कैद हो गया। जिसे वन विभाग की टीम रेंज ले आई है। तेंदुए को छोड़ने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार वन विभाग की टीम कर रही है। संपूर्णानगर वन रेंज के अंतर्गत वृंदावन कॉलोनी में बीते दिनों बाघ ने एक बुजुर्ग पर हमला बोलकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वन विभाग ने घटना के बाद से वृंदावन कॉलोनी के पीछे गन्ने के खेत में बाघ को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया था। दो दिन बाद बीती रात पिंजड़े में एक तेंदुआ कैद हो गया। जबकि क्षेत्र में बाघ और तेंदुए का आतंक बना हुआ है। पिजड़े में कैद तेंदुए को वन विभाग की टीम ट्रॉली पर लादकर रेंज ले आई, जहां पर तेंदुए को छोड़ने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश का वन विभाग की टीम इंतजार करने लगी।

हालांकि वन विभाग ने अभी यह तय नहीं किया बाघ को कहां छोड़ जाना है। फिलहाल संपूर्णानगर क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से कई बार बाघ व तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया लेकिन वन विभाग को आज तक कोई भी सफलता नहीं मिली थी। दो बार बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की अनुमति भी मिली है। उसमें भी वन विभाग को सफलता नहीं मिली।

बाघ को घेर कर पकड़ने के लिए चमेली व पवन काली को भी लाया गया। लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिल पाई। बीती रात तेंदुए को पिंजड़े में कैद करने में वन विभाग की टीम को सफलता मिल गई। हालांकि बाघ को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया था लेकिन उसमें तेंदुआ कैद हो गया। बाघ अभी भी खेतों में हैं।

इस संबंध में संपूर्णानगर वन क्षेत्राधिकारी ललित कुमार ने बताया कि बाघ को छोड़ने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। जैसे उनका निर्देश मिलेगा। कहां छोड़ जाना है तभी तय होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
456815

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com