search

शीतलहर की चपेट में एमपी के अलावा ये 5 राज्य, यूपी-बिहार और दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

LHC0088 2025-11-19 13:07:01 views 934
  

जम्मू कश्मीर में कोहरे के साथ हुई सुबह की शुरुआत। फोटो- पीटीआई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। मौसम विभाग ने आज भी 5 राज्यों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में आने वाले हैं। खासकर आज और कल कई जगहों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर शीतलहर के कारण ठंड बढ़ने का अनुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम और मध्य भारत में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। मगर, उसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

  
4 राज्यों में होगी बारिश

IMD ने 18-24 नवंबर तक दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूहस लक्षद्वीप के अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। तेज बारिश के कारण तमिलनाडु में जलभराव की स्थिति बन गई है।
हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और मनाली के आसपास के इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। मनाली में न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, शीतलहर के कारण पहाड़ी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान लगाया है।

  

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश। फोटो- पीटीआई
दिल्ली में छाएगा कोहरा और बादल

राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में आज बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह की शुरुआत कोहरे और धुंध के साथ होगी, जिसके कारण ठंड का एहसास बढ़ सकता है। IMD के अनुसार, आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

  

दिल्ली। फोटो- पीटीआई
राजस्थान में पारा शून्य पहुंचा

राजस्थान के माउंट आबू में बीते दिन तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। आज से राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। मैदानी इलाकों में 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

  

अजमेर, राजस्थान। फोटो पीटीआई
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी सर्द हवाओं के कारण तापमान गिरने की संभावना है। कानपुर, बाराबंकी, इटावा, लखनऊ और प्रयागराज समेत आसपास के जिलों में शीतलहर के कारण ठंड अचानक से बढ़ सकती है।

वहीं, बिहार के पटना सहित आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। वहीं, पछुआ के कारण सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास हो सकता है।

यह भी पढ़ें- पुलवामा कांड को दोहराने का षड्यंत्र रच रहा जैश-ए-मोहम्मद, खुफिया एजेंसियों ने जम्मू- कश्मीर सरकार को भेजा अलर्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164670