search

UP Weather Update: रात में शीतलहर ​दिन में धूप, अब कोहरा बढ़ाएगा और ठंड; सबसे ठंडा शहर रहा इटावा

LHC0088 2025-11-19 12:06:24 views 1053
  

UP Weather Update: कोहरे से निकलते वाहन। फाइल



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर इटावा बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार हवा परिवर्तन से बढ़ रहे तापमान के कारण अब रात में चलने वाली शीत लहर की समाप्ति हो गई है। अब मौसम में धीरे-धीरे तापमान ऊपर बढ़ेगा। कानपुर और आस-पास के क्षेत्रों में अब कोई भी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों से आ रही सर्द एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा भी अब औरेया तक ही अपना असर दिखा रही है जबकि पूरब से आ रही हवा का असर कानपुर में बना हुआ है। राजधानी में दिन में धूप और शाम को ठंडी हवा का अनुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कानपुर का मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दोनों ओर से आ रही हवाओं का टकराव कानपुर मंडल में हो रहा है। इससे मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन आंशिक शीत लहर की स्थिति अब पूरी तरह समाप्त हो गई है। अब दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। सुबह के समय धुंध के साथ कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा पड़ सकता है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा है। हवा की औसत गति भी 1.1 से लेकर 1.7 किमी प्रति घंटा ही रही है। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रहा है।
आगरा का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दो दिनों में तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। सुबह के समय धुंध रह सकती है, जबकि दोपहर में धूप निकलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 नवंबर से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। शहर में मंगलवार सुबह बाहरी क्षेत्रों में हल्की धुंध के साथ ठंड का अहसास हुआ।
गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में बुधवार की सुबह हल्की धुंध रहेगी। दिन में मौसम साफ रहेगा। ठंड बढ़ेगी। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने और ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।
बरेली का मौसम

बरेली जिले के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। सुबह-शाम ठंड बरकरार है, रातें भी सर्द हो रही हैं। हवा परिवर्तन से शीत लहर का प्रभाव रुका, जिससे आगामी एक सप्ताह तक राहत जारी रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही है, रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
मुरादाबाद का मौसम

मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 25 रहने का पूर्वानुमान है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147029

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com