search

लुधियाना हॉस्टल में हड़कंप, फंदे से लटका मिला हरदोई की 20 वर्षीय युवती का शव; परिवार ने खोया इकलौता सहारा

cy520520 2025-11-19 03:07:11 views 842
  

लुधियाना के एक हॉस्टल में 20 वर्षीय आकांक्षा गौतम का शव फंदे से लटका मिला (प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सूत्र, लुधियाना। चंडीगढ़ रोड स्थित परमजीत कॉलोनी में सोमवार को एक युवती की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। वर्धमान इंडस्ट्री गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में 20 वर्षीय आकांक्षा गौतम का शव दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की रहने वाली थी और लुधियाना में नौकरी करती थी। जानकारी के अनुसार आकांक्षा रविवार रात नाइट ड्यूटी से लौटी थी।

सोमवार पूरे दिन जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने इसकी सूचना वार्डन को दी। सूचना पर पहुंची फोकल प्वाइंट पुलिस ने कमरा खुलवाया, जहां आकांक्षा फंदे पर लटकी मिली।

हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने बताया कि आकांक्षा अपने परिवार की सबसे बड़ी सदस्य थी। पिता के निधन के बाद वह अकेली ही लुधियाना आकर काम कर रही थी और हरदोई में रह रहे अपने छोटे भाई-बहनों का सहारा बनी हुई थी।

मौके पर पुहंची पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वही मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जिनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर अगली कार्रवाई की जाएगी। वही पुलिस आकांक्षा की मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145461

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com