search

Magh Mela 2026: प्रयागराज की धरती पर इस दिन से शुरू होगा माघ मेला, जानें स्नान पर्व की तारीखें और कल्पवास की अवधि?

LHC0088 2025-11-18 21:47:30 views 900
Magh Mela 2026: माघ मेला हिंदू धर्म के प्रमुख आयोजनों में से एक माना जाता है। इसका आयोजन हर साल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम तट पर किया जाता है। ये विशेष आयोजन पौष पूर्णिमा से शुरू होता है और महाशिवरात्रि तक लगभग 44 दिनों तक चलता है। इस बीच बहुत से श्रद्धालु कल्पवास करते हैं और कई प्रमुख स्नान पर्व आते हैं, जिसमें साधु-संतों से लेकर आम लोग भी हिस्सा लेते हैं। प्रयागराज के स्थानीय प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आइए जानें इस बार किस-किस दिन होंगे प्रमुख स्नान पर्व और कल्पवास का क्या महत्व है?





क्या है कल्‍पवास और इसका महत्व





कल्पवास हिंदू माह पौष की पूर्णिमा से लेकर माघ मास की पूर्णिमा तक किया जाता है। यह एक अवधि है, जिसमें बहुत से श्रद्धालु सांसारिक सुख-सुविधा छोड़कर संगम के तट पर भगवान की भक्ति और सधाना में लीन रहते हैं। पंचांग के अनुसार इस साल एक तिथि कम होने की वजह से कल्पवास 30 दिनों का न होकर 29 दिनों का ही होगा। कड़कड़ाती ठंड में संगम तट पर टेंट से अस्थायर निवास में श्रद्धालु रहते हैं और भगवान की तपस्या करते हैं।





महत्व : हिंदू धर्म में कल्पवास को बहुत पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ मेले में की गई तपस्या से भक्त जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्त होकर बैकुंठ में स्थान पाते हैं। माघ मेले के दौरान मकर संक्रांति का त्योहार आता है, जब सूर्य भगवान दक्षिणायन से उत्तरायण की तरफ जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि उत्तरायण काल में मृत्यु होने वाले को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इसलिए महाभारत काल में भीष्‍म पितामह बाणों की शैय्या पर 6 महीने लेटे रहे और सूर्य के उत्‍तरायण होने का इंतजार करते रहे। ताकि उसके बाद ही वे प्राण त्‍याग सकें।





माघ मेले में प्रमुख स्नान पर्व की तारीखें





माघ मेला पौष मास की पूर्णिमा से शुरू होता है और महाशिवरात्रि को सम्पन्न होता है। माघ मेले दौरान 6 प्रमुख तिथियों पर 6 शाही स्‍नान होते हैं। इस साल पौष पूर्णिमा 3 जनवरी 2026 को है और महाशिवरात्रि को 15 फरवरी 2026 है। इसी बीच में 6 स्नान पर्व का आयोजन होगा।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-government-formation-keshav-prasad-maurya-appointed-bjp-central-observer-legislature-party-meeting-tomorrow-article-2287123.html]Bihar Govt Formation: बिहार में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, केशव प्रसाद मौर्य BJP के केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त
अपडेटेड Nov 18, 2025 पर 4:56 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/shashi-tharoor-once-again-praised-pm-modi-making-the-congress-mp-uncomfortable-article-2287032.html]Shashi Tharoor: शशि थरूर ने फिर की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कांग्रेस सांसद ने पार्टी को किया असहज
अपडेटेड Nov 18, 2025 पर 4:26 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/fdi-policy-preparations-underway-to-change-fdi-and-fii-policy-commerce-minister-to-meet-with-e-commerce-and-startups-today-article-2286957.html]FDI policy : FDI और FII से जुड़ी पॉलिसी में बदलाव की तैयारी, वाणिज्य मंत्री की ई-कॉमर्स और स्टार्टअप के साथ बैठक आज
अपडेटेड Nov 18, 2025 पर 2:57 PM





  • पहला शाही स्‍नान : 3 जनवरी 2026, शनिवार को पौष पूर्णिमा
  • दूसरा शाही स्‍नान : 15 जनवरी 2026, गुरुवार को मकर संक्रांति
  • तीसरा शाही स्‍नान : 18 जनवरी 2026, रविवार को मौनी अमावस्या
  • चौथा शाही स्‍नान : 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को बसंत पंचमी
  • पांचवा शाही स्‍नान : 1 फरवरी 2026, रविवार को माघी पूर्णिमा
  • छठा शाही स्‍नान : 15 फरवरी 2026, रविवार को महाशिवरात्रि




like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
143948

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com