search

शराब पार्टी के दौरान छत से गिरने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Chikheang 2025-11-18 19:37:07 views 1213
  



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। निर्माणाधीन मकान की छत पर शराब पीने के दौरान युवक की नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक के भतीजे ने आरोपित पर रुपयों को लेकर हुए विवाद में छत से धक्का देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मैनाठेर के मोहम्मदपुर बस्तौर गांव निवासी सुरेश खेती बाड़ी करते थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर के पटवई थाना क्षेत्र के गांव बहपुरा निवासी सोनू भी इसी गांव में स्कूल चलाता है। सोनू मझोला के एकता कालोनी में रहता है। सोमवार दोपहर दोनों गांव में ही गागन निवासी रामकुमार के मकान की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे।

जिसके बाद सुरेश छत के नीचे घायलावस्था में मिला। स्वजन उन्हें निजी असपताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी किरनपाल सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इधर फोरेंसिक फील्ड यूनिट टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

मामले में सुरेश के भतीजे विनोद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके चाचा सुरेश का स्कूल संचालक सोनू से रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। आरोप है कि, इसी विवाद के चलते सोमवार दोपहर सोनू उसके चाचा सुरेश को बुलाकर अर्धनिर्मित मकान की छत पर ले गया। वहां शराब पिलाई।

आरोप है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी में सुरेश के सिर पर ईंट से वार किया और फिर उन्हें छत से धक्का देकर मौके से भाग गया। इस संबंध में थाना प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि, शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की मौत हुई है। भतीजे की तहरीर पर नामजद आरोपी सोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163475