search

मोक्ष एकादशी पर 10 लाख श्रद्धालु लगाएंगे पंचकोसी परिक्रमा, मंदिर और मठ फूलों से सजेंगे; इंतजाम में जुटा प्रशासन

deltin33 2025-11-18 16:38:20 views 936
  

अतिक्रमण हटाती टीम।



जागरण संवाददाता, कासगंज। पंचकोसी कोसी परिक्रमा की प्रशासन बड़े पैमाने पर तैयारियां कर रहा है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए हर व्यवस्था को लेकर मानीटरिंग की जा रही है। परिक्रमा मार्ग से झाड़ियां हटाने का काम शुरू हो गया है। संकेतक भी लगाए जाएंगे। चार मंदिरों पर विश्राम की व्यवस्था होगी। स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा। व्यवस्थाओं पर डीएम स्वयं नजर बनाए हुए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
मोक्ष एकादशी पर दस लाख श्रद्धालु लगाएंगे परिक्रमा

  

मोक्ष एकादशी यानि एक दिसंबर काे पंचकोसी परिक्रमा है। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान वराह की परिक्रमा लगाते हैं। पिछले वर्ष सात लाख श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई थी। इस बार ये आंकड़ा दस लाख के करीब पहुंचने की उम्मीद है। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। 15 किलोमीटर परिक्रमा मार्ग पर स्थाई संकेतक लगाने का निर्णय लिया है। मार्ग पर लोहे के संकेतक लगाए जा रहे हैं। जो हर एक किलोमीटर पर लगेंगे। ये परिक्रमा मार्ग को बताएंगे।

  
चार मंदिरों पर होगी विश्राम और पेयजल की व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा

  

मुख्य मार्ग से मंदिर अंदर हैं। उन तक पहुंचने के लिए दिशा संकेतक लगेंगे। इसके साथ ही मार्ग पर स्वागत के बैनर भी लगाए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को परिक्रमा लगाने में परेशानी नहीं होगी। परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले चार मंदिरों पर विशेष व्यवस्था की जाएगी। इनमें बाछरू देव मंदिर, सीताजी की रसोई, सिंगल महाराज मंदिर, भागीरथी गुफा पर परिक्रमार्थियों के लिए विश्राम की व्यवस्था की जाएगी।

इसके साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था और स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। ताकि जरूरत पड़ने पर परिक्रमार्थियों को दवा मिल सके। देर शाम तक परिक्रमा चलती है इसको देखते हुए परिक्रमा मार्ग पर अलग से लाइट की व्यवस्था की जाएगी।

परिक्रमा मार्ग जहां टूटा है वहां मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही मार्ग के दोनों तरफ पांच-पांच मीटर तक झाड़ियों की सफाई कराई जाएगी। पूरे मार्ग पर सफाई कार्य भी किया जाएगा। ताकि नंगे पैर परिक्रमा करने वालों को परेशानी नहीं हो।


मंदिरों, मठों और घाटों की होगी सजावट


साेरों में मार्गशीर्ष मेले को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियों शुरू कर दी है। मंदिरों और मठों की रंगाई पुताई का कार्य शुरू कर दिया गया है। मेले पर मंदिरों और मठों काे फूलों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही बिजली की झालरें भी लगाई जाएंगी। मेला ग्राउंड पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। नगरपालिका समेत सरकारी इमारतों पर बिजली झालरें लगेंगी।  



मेले काे भव्य बनाने के लिए मंदिरों को फूलों से सजाया जाएगा। परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले मंदिरों पर फूलों की सजावट के साथ बिजली की झालरें भी लगाई जाएंगी। परिक्रमा मार्ग को बताने के लिए स्थाई संकेतक लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं को परिक्रमा करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रणय सिंह, जिलाधिकारी, कासगंज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472109