search

UP Weather News: गोरखपुर में रात के बाद दिन को भी घेरेगी ठंड, धूप से मिलेगा आराम

Chikheang 2025-11-18 16:07:36 views 774
  

पछुआ हवा के प्रभाव से न्यूनतम के बाद अब गिरने लगा अधिकतम तापमान। जागरण  



जागरण संवादाता, गोरखपुर। ठंड के मौसम का प्रभाव बढ़ने लगा है। पछुआ हवा के चलते न्यूनतम के बाद अब अधिकतम तापमान भी गिरने लगा है। ऊपरी वायुमंडल में चल रही पुरुवा हवा रात से लेकर सुबह तक कोहरे का कारण बन रही है। इसके चलते ही ऊपरी वायुमंडल मेंं डस्ट हेज बन रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह वायुमंडलीय परिस्थिति फिलहाल बनी रहेगी, जिसके चलते न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाती रहेगी। दिन में ठंड का अहसास बढ़ेगा। धूप से गर्मी नहीं लगेगी बल्कि आराम मिलेगा।

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों औसत से कम रिकार्ड हो रहा है। सोमवार को औसत के मुकाबले न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री और अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान बीते करीब एक सप्ताह से 30 डिग्री सेल्सियस से कम रह रहा है। सोमवार को यह गिरकर 28.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सीएम योगी ने भरा SIR प्रक्रिया का फॉर्म, इस बूथ पर करते हैं मतदान

न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास सिमट रहा है। आने वाले तीन-चार दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड होगा।

ऊपरी वायुमंडल में पुरुवा हवा के चलते रात से लेकर सुबह तक हल्का से मध्यम कोहरा पड़ता रहेगा। खेतों में जलाई जा रही पराली के चलते शाम को डस्ट हेज बनने का क्रम भी जारी रहेगा। वातावरण में प्रदूषण बढ़ेगा। एक्यूआइ (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 150 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रिकार्ड होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163463