search

दक्षिण चीन सागर में चीनी सेना का शक्ति प्रदर्शन, जापान से बढ़े तनाव के बीच किया गश्त

Chikheang 2025-11-17 01:47:02 views 721
  

दक्षिण चीन सागर में चीनी सेना का शक्ति प्रदर्शन (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी सेना ने रविवार को फिलीपींस से कहा कि वह दक्षिण चीन सागर में उकसावे वाली घटनाएं और तनाव को और बढ़ाना तुरंत बंद करे। साथ ही सेना ने रविवार को विवादित दक्षिण चीन सागर में बमबर्षक विमानों की टुकड़ी के साथ गश्त किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसे फिलीपींस के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि उसकी नौसेना ने अमेरिका और जापान के साथ संयुक्त गश्त की थी। चीन दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से का दावा करता है। उसका फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान के साथ समुद्री विवाद है।

चीनी सेना के दक्षिणी थिएटर कमान ने कहा कि उसने फिलीपींस के संयुक्त गश्त के बीच बांबर फार्मेशन पेट्रोल किया है। यह पहली बार है, जब उसने इस तरह के कदम की घोषणा की है। चीन की यह गश्त जापान के साथ अचानक बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि के बीच हुई है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा था कि एक विध्वंसक सहित तीन चीनी जहाज ओसुमी स्ट्रेट से होते हुए प्रशांत महासागर में जाने से पहले क्यूशू द्वीप पर कागोशिमा के दक्षिण से गुजरे थे।
जापान में अपने छात्रों के लिए चीन ने जारी किया अलर्ट

एएनआइ के अनुसार, बीजिंग ने रविवार को अपने छात्रों से जापान में पढ़ाई पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। बी¨जग ने देश में अस्थिर सुरक्षा माहौल का हवाला देते हुए यह बात कही। यह टिप्पणी जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची द्वारा हाल ही में संसद में ताइवान पर दिए गए बयान के बाद आई है, जिसकी चीन ने कड़ी आलोचना करते हुए इसे लापरवाह बयानबाजी बताया है।

जेफरी एपस्टीन ने इस देश में पुलिस राज्य स्थापित करने में इजरायल की कैसे मदद की? लीक ईमेल्स से बड़ा खुलासा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
145333

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com