search

बिना मास्क के बाहर न निकलें, मेरठ में AQI पहुंचा 376

Chikheang 2025-11-15 04:07:05 views 1250
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। जनपद में हवा की गुणवत्ता लगातार बदतर बनी हुई है। जयभीम नगर में दोपहर एक बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 376 आंका गया। यहां पर गढ़ रोड पर निर्माण कार्य चलने के कारण धूल ही धूल चारो ओर छायी हुई है। गुरुवार को रात आठ बजे से शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक पीएम 10 की मात्रा सीवियर अर्थात अत्यंत गंभीर स्तर पर बनी रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूरे 16 घंटे तक पीएम 10 की मात्रा 400 के ऊपर और उच्चतम 462माइक्रोग्राम तक आंकी गई। इतनी प्रदूषित वायु स्वस्थ मनुष्यों के लिए भी घातक है। अति सूक्ष्म प्रदूषित कण ही नहीं कार्बन मोनो आक्साइड और नाइट्रोजन डाई आक्साइड जैसी जहरीली गैसें भी लोगों को बीमार बना रही हैं। यह गैसें वाहनों और कूड़ा जलने से वातावरण में फैल रही हैं।

पांच नवंबर से लगातार हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। प्रदूषण नियंत्रित करने के उपाय ना काफी साबित हो रहे हैं और शहर वासी प्रदूषित वायु में सांस लेने को मजबूर हैं। रात आठ बजते ही हवा की सेहत बिगड़ रही है। पल्लवपुरम में शुक्रवार की रात नौ पीएम 2.5 की मात्रा 418, पीएम 10 की मात्रा 437 जयभीम नगर में यही मात्रा क्रमश: 419 और 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर आंकी गई।

इतनी विषाक्त वायु में बिना मास्क के नहीं निकलना चाहिए। दोपहर 12 बजे तक हवा की गुणवत्ता सांस लेने लायक नहीं है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161283